32.1 C
Indore
Wednesday, October 14, 2026
Homeअन्य राज्यसंविधान से जुड़े 90% विधेयक…वक्फ संशोधन बिल पर RJD सांसद मनोज झा...

संविधान से जुड़े 90% विधेयक…वक्फ संशोधन बिल पर RJD सांसद मनोज झा की प्रतिक्रिया

Date:

आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा कि हमने कृषि कानूनों के समय में हाथ जोड़कर कहा था कि इसे मत पास करिए, वापस लेना पड़ा ना. बिल पर वृहद चर्चा होगी. ये किस प्रकार से गैर संवैधानिक है.

लोकसभा में बुधवार (01 अप्रैल, 2025) को केंद्र सरकार वक्फ संशोधन बिल पेश करने जा रही है. विपक्ष इस बिल के खिलाफ है. चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी हो, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जेडीयू हो या फिर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी, सबने वक्फ संशोधन बिल पर केंद्र सरकार को समर्थन दे दिया है. इस बिल को लेकर अब आरजेडी सांसद मनोज झा का एक बयान आया है.

मंगलवार (01 अप्रैल, 2025) को दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत के क्रम में सांसद मनोज झा ने कहा, “वृहद चर्चा होगी. ये किस प्रकार से गैर संवैधानिक है. किस प्रकार से एक-एक करके अल्पसंख्यकों को अलग कर हमला करने की रणनीति बन रही है. इनके 90% विधेयकों में संविधान की धज्जियां उड़ाई जाती है.”

‘कृषि कानून पर बोले- वापस लेना पड़ा ना…’

इस सवाल पर कि आपकी पार्टी के जो सर्वे सर्वा हैं तेजस्वी यादव, उन्होंने कहा है कि ये (वक्फ संशोधन विधेयक) असंवैधानिक बिल है और ये नागपुर का कानून थोपा जा रहा है. इस पर मनोज झा ने कहा, “बिल्कुल सही. ये असंवैधानिक है. हमने कृषि कानूनों के समय में हाथ जोड़कर कहा था कि इसे मत पास करिए, वापस लेना पड़ा ना.”

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश