23.7 C
Indore
Wednesday, October 21, 2026
HomeBlogडाक विभाग द्वारा 07 से 11 अक्टूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह...

डाक विभाग द्वारा 07 से 11 अक्टूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाया जायेगा

Date:


*राष्ट्रीय डाक सप्ताह के तहत होंगे कई आयोजन*
इंदौर 04 अक्टूबर 2024
प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी डाक विभाग द्वारा 07 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2024 तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाया जायेगा। डाक सप्ताह मनाने का उद्देश्य नागरिकों को डाक की भूमिका के बारे में जागरूक करना तथा सामाजिक, आर्थिक और वैश्विक विकास में डाक विभाग के योगदान के बारे में अवगत कराना है।
राष्ट्रीय डाक सप्ताह के तहत इंदौर नगर संभाग में विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ संचालित की जायेंगी। इस दौरान अपनी सेवाओं में सकारात्मक परिवर्तन करने हेतु ग्राहकों के सुझाव प्राप्त करने हेतु ग्राहक मिलन समारोह, ढाईआखर लेखन-डिजिटल युग में अक्षरों का महत्त्व के लिए स्कूलों में इंटरेक्टिव सत्र का आयोजन, एक पेड़ माँ के नाम पहल के लिए वृक्षारोपण समारोह के साथ पैदल यात्रा कार्यक्रम कर फिट पोस्ट फिट इंडिया का सन्देश प्रसारित करना, बालिका सशक्तिकरण एवं वित्तीय साक्षरता बढ़ाने हेतु डाक चौपाल का आयोजन एवं गरीबों और पिछड़ों के उत्थान से सम्बंधित योजनाओं का कार्यान्वन करने वाले राज्य सरकार के विभिन्न अधिकारियों के साथ पैनल चर्चा के लिए सेमिनार का आयोजन सहित अन्य कई क्रियाकलापों का आयोजन किया जायेगा।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश