22.5 C
Indore
Wednesday, October 21, 2026
Homeबड़ी खबरसीएम मोहन यादव आज कोलकाता में करेंगे निवेशकों, उद्योगपतियों से चर्चा

सीएम मोहन यादव आज कोलकाता में करेंगे निवेशकों, उद्योगपतियों से चर्चा

Date:

बंगाली साड़ियों, इस्पात और दवाओं में निवेश का न्यौता:

भोपाल। प्रदेश में बंगाली साड़ियों और वस्त्रों के कारोबार में निवेश के साथ इस्पात और अन्य उद्योगों की स्थापना को लेकर मुख्यमंत्री डॉ। मोहन यादव अब मुंबई, कोयंबटूर और बेंगलुरु के बाद कोलकाता में इंटरेक्टिव सेशन को संबोधित करने पहुंचेंगे। सीएम यादव इस दौरान पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में प्लास्टिक, खाद्य प्रसंस्करण, फार्मास्यूटिकल्स सेक्टर के उद्योगपतियों के साथ संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम निवेशकों को प्रमुख स्टेक होल्डर्स के साथ जुड़ने, वन-टू-वन चर्चाओं में भाग लेने और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ नेटवर्क बनाने के लिए एक मंच प्रदान करेगा। कोलकाता इस्पात, प्लास्टिक, खाद्य प्र-संस्करण, फार्मास्यूटिकल्स और वस्त्र जैसे विविध क्षेत्रों के साथ देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में से एक है। प्रस्तावित इंटरएक्टिव सत्र में पश्चिम बंगाल क्षेत्र में स्थित विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख उद्योगपतियों को आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ। यादव इंटरएक्टिव सेशंस में उद्योगपतियों के समक्ष मध्यप्रदेश में निवेश, नवाचार और आर्थिक विकास को सतत बढ़ावा देने के लिए सरकार के दृष्टिकोण और नवचारों को रेखांकित करते हुए अपनी बात रखेंगे।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश