इंदौर, 27 अक्टूबर 2024 जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट आज इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्थित महेश दृष्टिहीन कल्याण संघ पहुंचे। यहां उन्होंने दिव्यांग बालिकाओं द्वारा दीपावली पर्व के लिए निर्मित दीये एवं साजसज्जा की सामग्री खरीदी। उल्लेखनीय है कि इन बालिकाओं को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए उक्त सामग्री बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है। इन बालिकाओं ने दीपावली पर्व के लिए उक्त सामग्री बनाई और इन्हें बेचने के लिए अनेक जगह स्टॉल भी लगाये। उनके द्वारा बनाये गए उत्पादों को सराहा गया और बड़ी संख्या में बिक्री भी हुई। बताया गया कि उक्त उत्पादों के क्रय से इन्हें 25 हजार रुपये से अधिक की आमदनी हुई है। जल संसाधन मंत्री सिलावट ने दीये और साजसज्जा की सामग्री बनाने वाली महेश दृष्टिहीन कल्याण संघ की दिव्यांग बालिकाओं से संवाद भी किया और उनके प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर दृष्टिहीन बालिकाओं ने स्वागत गीत भी प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन तथा सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक सुचित्रा तिर्की बेक भी मौजूद थी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के वोकल फॉर लोकल के मंत्र को अपनाए। राम राज्य के सपने को साकार करें और स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा दें।
Home मध्यप्रदेश इंदौर श्री सिलावट ने दिव्यांग बालिकाओं द्वारा निर्मित दीये और साजसज्जा की सामग्री...
श्री सिलावट ने दिव्यांग बालिकाओं द्वारा निर्मित दीये और साजसज्जा की सामग्री खरीदी
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Create an accountPrivacy Policy
Create an account
Welcome! Register for an account
A password will be e-mailed to you.
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.














