22.5 C
Indore
Wednesday, October 21, 2026
Homeमध्यप्रदेशइंदौरवातावरण को बेहतर बनाने के लिए इंदौर को मिला हुडको 2024 सम्मान

वातावरण को बेहतर बनाने के लिए इंदौर को मिला हुडको 2024 सम्मान

Date:

एआईसीटीएसएल के प्रबंध निदेशक शिवम वर्मा ने ग्रहण किया पुरस्कार


नई दिल्ली। देश का सबसे साफ शहर इंदौर अब ग्रीन एनर्जी में आगे बढ़ रहा है और शहर के इस प्रयास के लिए देशभर में अलग पहचान के साथ-साथ सम्मान भी मिल रहा है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में भारत सरकार के आवासान और शहरी कार्य मंत्रालय ने पूरे देश में इंदौर शहर में सर्वोच्च रूप से किए गए नवाचार सोलर आधारित चार्जिंग स्टेशन, बीआरटीएस को ग्रीन मोबिलिटी कॉरिडोर करने के लिए रिहायशी वातावरण को बेहतर बनाने हेतु सर्वोत्तम पद्धतियों के लिए हुडको पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया। यह पुरस्कार आवसान एवं शहरी कार्य मंत्रालय के राज्य मंत्री तोखन साहू ने दिया। एआईसीटीएसएल की ओर से यह पुरस्कार एआईसीटीएसएल के प्रबंध निदेशक और इंदौर नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, एआईसीटीएसएल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिव्यांक सिंह और बीआरटीएस प्रभारी अभिनव चौहान ने ग्रहण किया।


Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश