22.5 C
Indore
Wednesday, October 21, 2026
Homeसिनेमा'मैं काम करने आई हूं, किसी से लड़ने नहीं…' : अनुष्का शर्मा

‘मैं काम करने आई हूं, किसी से लड़ने नहीं…’ : अनुष्का शर्मा

Date:

मुंबई। जब अनुष्का शर्मा ने ‘रब ने बना दी जोड़ी’ फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। उनकी दूसरी फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ थी, जिससे रणवीर सिंह ने एक्टिंग में डेब्यू किया। ये फिल्म जबरदस्त हिट रही और रणवीर-अनुष्का की डेटिंग की अफवाह भी उड़ने लगी। हालांकि, दोनों ने हमेशा ही इससे इनकार किया। फिर कुछ साल बाद रणवीर ने दीपिका पादुकोण को डेट करना शुरू कर दिया। कहते हैं कि दीपिका और अनुष्का के बीच कोल्ड वॉर था। पर इस पर अनुष्का ने सफाई भी दी थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें दीपिका या किसी दूसरी एक्ट्रेस से कोई समस्या नहीं है, क्योंकि वे यहां सिर्फ काम करने आई हैं, लड़ने नहीं! ‘दिल धड़कने दो’ की एक्ट्रेस Anushka Sharma ने दीपिका पादुकोण संग कोल्ड वॉर पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था कि इंडस्ट्री में महिलाओं को हमेशा इस तरह से देखना गलत है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मुझे दीपिका या किसी और से कोई दिक्कत नहीं है। मैं यहां काम करने आई हूं, लड़ाई-झगड़ों में नहीं।’

अनुष्का ने दीपिका संग कोल्ड वॉर की अफवाहों को किया था खारिज

शर्मा ने आगे कहा था, ‘मैं जो कर रही हूं, उससे खुश हूं और वह अपनी जिंदगी से खुश होंगी। और हमारे इर्द-गिर्द सभी खबरें झूठी हैं। यह सब डोमिनोज इफेक्ट की तरह है; बस एक कहानी गढ़ने के लिए…। मेरे बारे में गपशप करने के लिए झूठ की एक सीरीज होगी। इसलिए मूल रूप से इस इंडस्ट्री में महिलाओं को जिस तरह से देखा जाता है, वह गलत है।’

मालूम हो कि अनुष्का ने इंडियन क्रिकेटर Virat Kohli से शादी करने और अपने पहले बच्चे वामिका को जन्म देने के बाद फिल्मों में काम करना कम कर दिया है। इस साल फरवरी में अनुष्का और विराट ने अपने दूसरे बच्चे अकाय का स्वागत किया।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश