22.5 C
Indore
Wednesday, October 21, 2026
Homeबड़ी खबरमहिला सूबेदार ने सातवीं मंजिल से कूदकर दी जान

महिला सूबेदार ने सातवीं मंजिल से कूदकर दी जान

Date:

मॉर्निंग वॉक पर निकली, अधिकारियों की बिल्डिंग में पहुंची और कर लिया सुसाइड

इंदौर । आजाद नगर क्षेत्र के पीटीसी मैं रहने वाली महिला सूबेदार ने आज सुबह सातवीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला सूबेदार ने मानसिक तनाव के चलते यह कदम उठाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सुबह 5:30 बजे के लगभग की है। यहां शिप्रा बिल्डिंग में रहने वाली महिला सूबेदार नेहा पति ओम शरण 30 साल ने सातवीं मंजिल से कूद कर सुसाइड कर लिया। बताते हैं कि वह सुबह अपने फ्लैट से निकाली और दूसरी बिल्डिंग में चली गई जिसमें साथ भी मंजिल पर पहुंची और कूद गई। वहां मौजूद पुलिस गार्ड ने उन्हें देखा और उसके बाद अधिकारियों को सूचना दी । इस पर अधिकारियों के अलावा आजाद नगर पुलिस पहुंच गई।

तनाव की बात सामने आई

आजाद नगर टी आई नीरज मेडा के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला है कि नेहा ने मानसिक तनाव के चलते यहां कदम उठाया है। उनके परिवार में एक चार साल का बेटा और एक 8 माह की बेटी है। पति शिक्षक है। वह कई दिनों से कम को लेकर तनाव में चल रही थी। नेहा मूल रूप से नीमच की रहने वाली है। और 20 15 में वह पुलिस विभाग में आई थी इसके बाद से वह पीटीसी में काम कर रही थी।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश