23.7 C
Indore
Wednesday, October 21, 2026
Homeमध्यप्रदेशमंत्री ने सड़क पर बैठकर ग्रामीणों के साथ किया संवाद

मंत्री ने सड़क पर बैठकर ग्रामीणों के साथ किया संवाद

Date:


ग्रामीणों से कहा अहिल्या पथ के निर्माण में नहीं होगी किसी के साथ नाइंसाफ़ी
इंदौर, 01 सितम्बर 2024
   जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा है कि मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव की अगुवाई में संवेदनशील सरकार काम कर रही है। गरीबों और आम आदमी के हित में निर्णय लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन्दौर विकास प्राधिकरण द्वारा प्रस्तावित अहिल्या पथ के निर्माण में गरीबों और आम आदमी के साथ किसी भी तरह की नाइंसाफी नहीं होगी। उन्होंने आज रेवती, भोरांसला, बरदरी सहित आठ गांवों से आए ग्रामीणों से चर्चा की। रेसीडेंसी कोठी में जब ये ग्रामीण पहुँचे तो मंत्री सिलावट स्वयं रेसीडेंसी के सामने सड़क पर बैठ गए और सबकी बात सुनी। श्री पप्पू शर्मा और श्री राजू ठाकुर एवं अन्य प्रमुख जनों ने बताया कि अहिल्या पथ के निर्माण के संदर्भ में अनावश्यक रूप से भ्रांतियां फैलायी जा रही हैं। मंत्री सिलावट ने मौक़े पर उपस्थित इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रामप्रकाश अहिरवार से कहा कि वे स्वयं मौक़े पर जाएं और इस संबंध में अगर कोई गफलत हो रही है तो उसे दूर करें।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश