एम.पी.आई.डी.सी. के कार्यकारी संचालक हिमांशु प्रजापति द्वारा आज औद्योगिक क्षेत्र जेतापुर पलासिया एवं निमरानी के साथ-साथ प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र लालबाग बासवी और तारापुर का भ्रमण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रजापति द्वारा विकसित अधोसंरचना की समीक्षा की गई। इस दौरान उनके द्वारा मेसर्स काशिदा अपैरल्स गारमेन्ट फैक्ट्री विजिट की गई यह कंपनी बीबा एवं रंगरीती ब्रांड के लिए वस्त्र निर्माण का कार्य करती है। काशिदा अपैरल्स में मुख्यतः क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। औद्योगिक क्षेत्र निमरानी का भी उनके द्वारा निरीक्षण किया गया एवं विगत कुछ समय में उद्योगपतियों द्वारा किए गए निवेदन के अनुसार एमपीआईडीसी द्वारा निमरानी औद्योगिक क्षेत्र में वृहद स्तर का अधोसंरचना के सुधार का कार्य किया गया। जिसकी भी उनके द्वारा समीक्षा की गई। कुछ जगहो पर वर्षाऋतु के पूर्व ड्रेनेज तत्काल सुधार हेतु संबंधितों का निर्देशित किया गया। प्रजापति द्वारा प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र लालबाग बासवि का भी निरीक्षण किया गया। इस औद्योगिक क्षेत्र के विकास हेतु टेण्डर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकि है जल्द ही लगभग 200 करोड़ की लागत से 216.72 हेक्टेयर भूमि पर विकास कार्य किए जायेंगे। विकास कार्य शुरु होने के पूर्व ही 2 बडी टायर निर्माता कंपनियां डनलप टायर्स एवं योकोहामा इस क्षेत्र में मेगा फैक्ट्री लगाने हेतु अभिरुची व्यक्त कर चुकी है। औद्योगिक क्षेत्र तारापुर का विकास 256 हेक्टेयर भूमि पर किया जायेगा। इस क्षेत्र की प्रस्तावित लागत 346 करोड़ रुपये है। जिस हेतु प्रस्ताव भोपाल मुख्यालय भेजा जा चुका है। श्री प्रजापति द्वारा खरगोन जिले में महाराज खेडी और निमरानी में चयनित की गई 100 हेक्टेयर भूमि का भी निरीक्षण किया गया एवं इस क्षेत्र के विकास हेतु प्रथामिक योजना तैयार करने हेतु संबंधितों को निर्देशित किया गया साथ ही आगरा-मुंम्बई रोड़ एवं प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों पर औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना हेतु ओर भूमि चिहिन्त करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
Home मध्यप्रदेश एम.पी.आई.डी.सी. के कार्यकारी संचालक ने किया औद्योगिक क्षेत्र जेतापुर पलासिया एवं निमरानी...
एम.पी.आई.डी.सी. के कार्यकारी संचालक ने किया औद्योगिक क्षेत्र जेतापुर पलासिया एवं निमरानी निरीक्षण
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Create an accountPrivacy Policy
Create an account
Welcome! Register for an account
A password will be e-mailed to you.
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.














