22.5 C
Indore
Wednesday, October 21, 2026
Homeबड़ी खबरइंदौर में अस्पताल की महिला गार्ड के साथ मारपीट, तीन आरोपियों पर...

इंदौर में अस्पताल की महिला गार्ड के साथ मारपीट, तीन आरोपियों पर केस दर्ज

Date:

एमजीएम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में मरीज के परिजनों की हरकत

इंदौर। एमजीएम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में मरीज के परिजनों द्वारा महिला गार्ड से मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक कुछ लोगों ने हॉस्पिटल में प्रवेश करने की बात पर महिला गार्ड से मारपीट की। महिला गार्ड की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें दो महिलाएं हैं। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे की है। पुलिस ने प्रीति बड़ोनिया निवासी इदरिस नगर की शिकायत पर हिना निवासी सिद्धार्थ नगर, राखी निवासी बड़ी ग्वालटोली और इमरत निवासी सिद्धार्थ नगर के खिलाफ केस दर्ज किया है। संयोगितागंज थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

एंट्री नहीं दी इसलिए मारपीट की

महिला गार्ड प्रीति ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह अस्पताल के मेन गेट में ड्यूटी पर तैनात थी। इसी दौरान तीन लोग पहुंचे और परिजन के अस्पताल में भर्ती पर उनसे मिलने की बात कही। लेकिन दोपहर के वक्त पेशेंट से मिलने नहीं दिया जाता। इसलिए उन्हें एंट्री नहीं दी। इससे नाराज उन लोगों ने गालीगलौज करते हुए मारपीट की। विवाद बढ़ता देख वहां मौजूद बाकी गार्ड और डॉक्टरों ने मौके पर पहुंचकर विवाद शांत कराया।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश