22.5 C
Indore
Wednesday, October 21, 2026
Homeमध्यप्रदेशइंदौर नगर निगम वार्ड 83 के उपचुनाव में फिर खिला कमल

इंदौर नगर निगम वार्ड 83 के उपचुनाव में फिर खिला कमल

Date:

भाजपा उम्मीदवार राठौर 4255 वोटों से जीते, कांग्रेस को मिले 2235, 6 उम्मीदवार थे मैदान में

इंदौर। इंदौर में वार्ड 83 के उप चुनाव में फिर भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई। भाजपा के जीतू राठौर को 6490 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार विकास जोशी को 2235 वोट मिले हैं। भाजपा उम्मीदवार 4255 वोटों से चुनाव जीत गए। शुक्रवार को नेहरू स्टेडियम में मतगणना सुबह 9 बजे शुरू हुई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र रघुवंशी ने बताया कि मतगणना के लिए 15 टीमें बनाई थी। 11 टेबलों पर गणना हुई और 4 टीमें रिजर्व में थीं। पार्षद कमल लड्‌ढा के निधन के बाद यहां उपचुनाव हुए हैं। बुधवार को वोटिंग हुई थी। भाजपा से जीतू राठौर, कांग्रेस विकास जोशी सहित 6 उम्मीदवारों मैदान में थे। इस उप चुनाव में खास बात यह रही की बीजेपी का गढ़ कहे जाने वाले इस वार्ड में मतदाताओं ने चुनाव में ज्यादा रुचि नहीं दिखाई। इस वार्ड में 11 सितंबर को 41.32 प्रतिशत ही मतदान हुआ। जो पिछली बार से कम है। 21 हजार 700 मतदाताओं में से महज 8900 वोटर्स ने ही वोट डाले। 2022 में हुए चुनाव में इस वार्ड से बीजेपी के कमल लड्‌ढा की जीत 8803 वोट से हुई थी। कमल लड्‌ढा को उस समय 11 हजार 280 वोट मिले थे। वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के आशीष लाहोटी को 2 हजार 477 वोट मिले थे। इंदौर नगर निगम चुनाव में कमल लड्‌ढा की जीत सबसे बड़ी जीत थी। बता दें कि इस वार्ड में अब लड्‌ढा के निधन के बाद यहां उपचुनाव हुआ है। वहीं वार्ड 83 के बाद सबसे बड़ी जीत वार्ड 81 में बीजेपी के अभिषेक बबलू शर्मा की हुई थी। शर्मा 8 हजार 696 वोट से जीते थे

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश