23.7 C
Indore
Wednesday, October 21, 2026
Homeबड़ी खबरअवैध मस्जिद निर्माण हटाने को लेकर शिमला में प्रदर्शन, हिंदू संगठनों ने...

अवैध मस्जिद निर्माण हटाने को लेकर शिमला में प्रदर्शन, हिंदू संगठनों ने बैरिकेड तोड़े, पुलिस ने लाठीचार्ज

Date:

कई हिंदूवादी नेता हिरासत में, धारा 163 लागू, पुलिस ने चलाई वाटर कैनन

शिमला। मस्जिद के अवैध निर्माण गिराने की मांग को लेकर हिंदू संगठन ने हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बुधवार सुबह प्रदर्शन शुरू कर दिया है। शिमला पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को संजौली पहुंचने से रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकेड लगाए थे। प्रदर्शनकारी ढली टनल में लगे बैरिकेड तोड़कर आगे संजौली की ओर बढ़े। संजौली में प्रदर्शनकारियों को एसबीआई के बाहर बैरिकेड लगाकर फिर रोका गया। इस पर प्रदर्शनकारियों ने पथराव कर दिया, जिससे एक सिपाही और एक प्रदर्शनकारी घायल हो गया।

पूरे इलाके में ड्रोन से निगरानी

संजौली में पुलिस ने हिंदू जागरण मंच के नेता कमल गौतम को हिरासत में ले लिया है। हिंदूवादी संगठनों का दावा है कि उनके एक दर्जन नेताओं को गिरफ्तार किया गया है।ड्रोन से इलाके में निगरानी रखी जा रही है। ढली टनल के पास आवाजाही बंद कर दी गई है।

शिमला में धारा 163, पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला

डीसी अनुपम कश्यप ने संजौली में धारा 163 लागू की है। इसके तहत सुबह 7 बजे से रात 11:59 बजे तक 5 या इससे ज्यादा लोगों को इकट्‌ठे होने या हथियार लेकर चलने की इजाजत नहीं होगी। पुलिस ने मंगलवार रात को संजौली में शांति बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च भी निकाला था।

सरकारी और प्राइवेट ऑफिस, स्कूल, बाजार पूरी तरह से खुले रहेंगे। किसी भी व्यक्ति को धरना-प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं है। लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश