34.3 C
Indore
Wednesday, October 14, 2026
Homeमध्यप्रदेशनिजी वीडियो वायरल कर संबंध बनाने की मांग कर रहा था पड़ोसी,...

निजी वीडियो वायरल कर संबंध बनाने की मांग कर रहा था पड़ोसी, युवती की शिकायत पर केस दर्ज

Date:

छतरपुर के ईशानगर थाना क्षेत्र का मामला

छतरपुर। छतरपुर जिले में एक युवक ने युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने की धमकी देते हुए उसके निजी वीडियो सोशल पर वायरल कर दिए। युवती ने इस मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। युवती ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि आरोपी युवक परेशान कर रहा है और शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ईशानगर थाना क्षेत्र में रहने वाली 19 साल की युवती का पड़ोसी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान युवक ने युवती के कुछ निजी वीडियो बना लिए थे। वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए युवक ने कई बार युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी युवक ने कई बार युवती के साथ मारपीट भी की जिसके बाद दोनों के बीच विवाद था। पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक उस पर शादी को लेकर दवाब बना रहा था। जब युवती ने शादी करने से इंकार कर दिया तो आरोपी युवक ने उसके प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। पीड़िता की शिकायत पर ईशानगर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्द कर लिया है। हालांकि अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है जिस कारण से आरोपी लगातार युवती के को परेशान कर रहा है और धमकी दे रहा है।


एसपी ने लिया संज्ञान
छतरपुर एसपी आगम जैन ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि ईशानगर थाना क्षेत्र की एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई है। संबंधित मामले में महिला थाने को निर्देश दिए हैं जल्द ही आरोपी युवक गिरफ्तार कर युवती को न्याय दिलाया जाएगा। पीड़िता का आरोप है कि पिछले कई दिनों से युवक उसे एक बार फिर से शारीरिक संबंध बनाने के लिए धमका रहा है। लगातार उसके प्राइवेट वीडियो गांव और उसके रिश्तेदारों को भेज रहा है।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश