32.1 C
Indore
Wednesday, October 14, 2026
Homeमध्यप्रदेशऐतिहासिक किले की तोड़ी दिवार, वीडियो में बोले अब पैसा वसूल, आरोपी...

ऐतिहासिक किले की तोड़ी दिवार, वीडियो में बोले अब पैसा वसूल, आरोपी गिरफ्तार

Date:

शिवपुरी जिले के किले नरवर किले की घटना, लिखित शिकायत दर्ज


शिवपुरी। शिवपुरी जिले में उपद्रवियों द्वारा ऐतिहासिक नरवर किले को नुकसान पहुंचाने का मामले सामने आया है। उपद्रवियों ने किले की दीवार तोड़ते हुए वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि शिवपुरी के ऐतिहासिक नरवर किला घूमने आए काली पहाड़ी निवासी दीपेश झा (23) पुत्र राम सिंह, शिवम यादव (19) पुत्र माधव सिंह और सिरसौद निवासी पवन झा (22) पुत्र रामकुमार ने किले की दीवार ढहा दी और वीडियो बना लिया। 8 कुआ 9 बावड़ी की पत्थर की दीवार लात मारकर ढहाने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस मामले में पुरातत्व विभाग की तरफ से चौकीदार रमेश कोली ने मामले में अपराध पंजीबद्ध कराया था। दीवार ढहाने वाली घटना 1 सितंबर की थी।
पुरातन विभाग ने लिखित में दर्ज कराई शिकायत
ऐतिहासिक नरवर किले की दीवार ढहाने वाले लोगों पर पुरातत्व विभाग की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। अब इन तीन आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि शिवपुरी जिले के नरवर किला काफी ऐतिहासिक है और यह पुरातत्व विभाग के अधीन आता है।
वीडियो में बोले आरोपी- टिकट का पैसा वसूल
बता दें कि पिछोर के काली पहाड़ी गांव से तीन युवक किला घूमने आए थे। इन्होंने रजिस्टर में नाम व पता दर्ज किया था। उस दिन नरवर किला 208 लोग घूमने आए थे। मकरध्वज मंदिर के बाबा बलराम दास ने बताया कि दोपहर 12 बजे से 12:30 बजे के बीच तीन लड़कों ने बार-बार लात मारकर दीवार तोड़ी है। एक लड़का मोबाइल से वीडियो बना रहा था। एक लड़का कह रहा था कि टिकट के 20 रु. वसूल हो गए।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश