29.2 C
Indore
Thursday, October 22, 2026
HomeBlogइन्हें डर नहीं, नवाबजादों को करें शर्मसार- नितिन गडकरी

इन्हें डर नहीं, नवाबजादों को करें शर्मसार- नितिन गडकरी

Date:

हिट एंड रन के बढ़ते मामलों पर बोले केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री

नई दिल्ली। हिट एंड रन के बढ़ते मामलों पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि ऐसे अभिभावकों के नाम को सामने लाने और उन्हें शर्मिंदा करने की जरूरत है जो ऐसे बच्चों को गाड़ी चलाने की इजाजत दे देते हैं। उन्होंने कहा, “ट्रैफिक नियमों को तोड़ने के लिए जुर्माने में भारी बढ़ोतरी के बावजूद लोग नियम तोड़ रहे हैं। लोग नियमों को अनदेखी करते हैं और उन्हें नियम तोड़ने का कोई डर नहीं है। “फिक्की रोड सेफ्टी अवार्ड्स एंड कॉन्क्लेव 2024 के छठे संस्करण में बोलते हुए गडकरी ने आगे कहा कि उन्होंने इंजीनियरों से कहा है कि नेशनल हाईवे के बीच या डिवाइडर के नए डिजाइन तैयार करे जिस पर से कोई पर न कर सके। उन्होंने कहा है कि ऐसे लोगों को रोकने का यही एकमात्र उपाय है। नितिन गडकरी ने डिवाइडर पार करने वालों पर तंज कसते हुए कहा कि देश में कुछ लोग खुद को खास समझते हैं और सड़क पार करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

हर साल सड़क दुर्घटनाओं में लगभग डेढ़ लाख मौतें

उन्होंने कहा कि उनके मंत्रालय ने शहरी क्षेत्रों से गुजरने वाले हाइवे पर रैंप के प्रावधान के साथ और अधिक फुटओवर ब्रिज बनाने का भी फैसला किया है ताकि दोपहिया वाहन उनका प्रयोग कर सकें।सड़क हादसों में हर साल कई जानें भी जाती हैं। आंकड़ों के मुताबिक हर साल सड़क दुर्घटनाओं में लगभग डेढ़ लाख मौतें होती हैं। इस पर बात करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि भारत में सड़क दुर्घटनाओं में पाकिस्तान और चीन के साथ युद्ध या सांप्रदायिक दंगों और दूसरी दुर्घटनाओं से भी ज़्यादा लोगों की जान चली जाती है।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश