इंदौर आबकारी अमले द्वारा बड़ी मात्रा में अवैध देशी-विदेशी मदिरा जप्त
इंदौर, 25 सितंबर 2024
इंदौर में शराब का अवैध रूप से क्रय-विक्रय, परिवहन तथा भंडारण करने वालों के विरूद्ध कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में आबकारी विभाग के द्वारा अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यवाही में बड़ी मात्रा में देशी-विदेशी मदिरा जप्त की गई।
सहायक आयुक्त आबकारी मनीष खरे ने बताया कि मुखबिर से प्राप्त सूचना पर आरोपी वृत महू अ व महू ब के बल द्वारा ग्राम पिगडंबर में 2 अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई। जिसमें विनोद पिता हरनाम ठाकुर निवासी पिगडंबर के घर से 49.5 बल्क लीटर देशी मदिरा व 6.75 बल्क लीटर विदेशी मदिरा,इस प्रकार कुल 56.25 बल्क लीटर मदिरा जप्त की गयी। आरोपी विनोद के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। आरोपी आबकारी बल को देखकर मौके से फरार हो गया।
एक अन्य प्रकरण में सुगन बाई पति यशवंत निवासी पिगडम्बर के घर की तलाशी लेने पर 7.2 बल्क लीटर देशी मदिरा जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मौके पर जमानत देकर छोड़ा गया। इस प्रकार कुल 63.45 बल्क लीटर मदिरा जप्त की गयी। जप्त मदिरा व सामग्री का अनुमानित मूल्य 36 हजार 830 रुपये है।
इंदौर आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Create an accountPrivacy Policy
Create an account
Welcome! Register for an account
A password will be e-mailed to you.
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.













