25.1 C
Indore
Tuesday, March 17, 2026
Homeराजनीति‘मैं जीवित हूं तो सिर्फ मोदी और अमित शाह की वजह से’...

‘मैं जीवित हूं तो सिर्फ मोदी और अमित शाह की वजह से’ – नूपुर शर्मा, बोलीं- चार साल से आजादी खोकर जी रही हूं

Date:

पैगंबर मोहम्मद को लेकर टिप्पणी के बाद विवादों में आईं भाजपा की पूर्व नेता नूपुर शर्मा ने कहा है कि वह आज जीवित हैं तो इसके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की भूमिका है।

एक महिला सम्मेलन में बोलते हुए उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों से वह बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवन गुजार रही हैं और अपनी आजादी खो चुकी हैं।

विवाद के बाद बदली जिंदगी

नूपुर शर्मा ने जून 2022 में ज्ञानवापी मस्जिद विवाद पर एक टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद को लेकर टिप्पणी की थी। इस बयान के बाद देश और विदेश में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन हुए थे।

विवाद बढ़ने के बाद भाजपा ने उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया था। इसके साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें कड़ी सुरक्षा प्रदान की।

‘चार साल से आजादी खोकर जी रही हूं’

महिला सम्मेलन में नूपुर शर्मा ने कहा कि वह अपने अनुभव के आधार पर बोल रही हैं। उन्होंने कहा, “मुझे चार साल हो गए आजादी खोकर जीते हुए। लेकिन अगर मैं आज सांस ले रही हूं और सुरक्षित हूं तो इसके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह हैं। अगर ऐसा नहीं होता तो शायद मैं और मेरा परिवार जीवित नहीं होते।”

नूपुर शर्मा ने अपने संबोधन में महिलाओं और बेटियों को आत्मरक्षा सीखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें बचपन में वकालत के साथ-साथ सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण भी मिला होता तो वह अपने परिवार की सुरक्षा बेहतर तरीके से कर पातीं।

उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी भी तरह से पुरुषों से कम नहीं हैं और उन्हें आत्मनिर्भर और मजबूत बनना चाहिए।

महिलाओं की सुरक्षा पर टिप्पणी

अपने भाषण में उन्होंने पिछले वर्षों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आए बदलाव का भी जिक्र किया।

नूपुर शर्मा ने कहा कि लगभग 15 साल पहले महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अलग माहौल था, लेकिन अब स्थिति में बदलाव देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में प्रयास जरूरी हैं।

नूपुर शर्मा ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि महिलाओं को शिक्षा के साथ-साथ आत्मरक्षा और आत्मविश्वास भी विकसित करना चाहिए ताकि वे हर परिस्थिति का सामना कर सकें।

Related Posts

spot_img

मध्य प्रदेश