32.1 C
Indore
Friday, March 6, 2026
Homeबड़ी खबरजदयू कार्यकर्ताओं का विरोध: ‘नीतीश कुमार राज्यसभा न जाएं’, पार्टी दफ्तर और...

जदयू कार्यकर्ताओं का विरोध: ‘नीतीश कुमार राज्यसभा न जाएं’, पार्टी दफ्तर और सीएम आवास की सुरक्षा बढ़ी

Date:

बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकर्ताओं ने पार्टी दफ्तर के बाहर पोस्टर लगाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से राज्यसभा न जाने और अपना नामांकन वापस लेने की अपील की है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि एनडीए को जो जनादेश मिला है, वह नीतीश कुमार के नाम पर मिला है। इसलिए उन्हें बिहार में ही मुख्यमंत्री बने रहना चाहिए।

जदयू कार्यकर्ताओं का आरोप है कि साजिश के तहत नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना है कि भाजपा राजनीतिक रणनीति के तहत उन्हें राज्यसभा भेजकर बिहार में अपना मुख्यमंत्री बनाने की कोशिश कर रही है। इसी विरोध के बीच पार्टी कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाए गए हैं।

जदयू कार्यालय और सीएम आवास की सुरक्षा बढ़ाई गई

कार्यकर्ताओं के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए जदयू कार्यालय परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। परिसर के बाहर बैरिकेडिंग की गई है और पुलिस बल तैनात किया गया है। इससे पहले परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कई पोस्टर पहले से लगे हुए थे।

इधर मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है और सुरक्षा के लिहाज से बैरिकेडिंग की गई है।

कुछ कार्यकर्ता धरने पर बैठे

विरोध के दौरान कुछ जदयू कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। वे लगातार यह मांग कर रहे थे कि नीतीश कुमार राज्यसभा न जाएं और अपना नामांकन वापस लें। कार्यकर्ताओं का कहना है कि बिहार की जनता ने एनडीए को जो जनादेश दिया है, वह नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए दिया गया है।

कार्यकर्ताओं का यह भी कहना है कि नीतीश कुमार को अगले पांच वर्षों तक बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में काम करना चाहिए। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यकर्ताओं को समझाकर वहां से हटाया गया।

कांग्रेस का भाजपा पर आरोप

इस मामले पर कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजकर बिहार में मुख्यमंत्री बदला जा सकता है। उनके मुताबिक भाजपा ने बिहार चुनाव के समय से ही नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री चेहरा मानने से इनकार कर दिया था।

भूपेश बघेल ने कहा कि उसी समय यह स्पष्ट हो गया था कि भाजपा उन्हें लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर नहीं रहने देगी।

सम्राट चौधरी पहुंचे मुख्यमंत्री आवास

इस बीच बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के लिए मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं। सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच नई सरकार के गठन के फार्मूले को लेकर चर्चा हो सकती है।

बताया जा रहा है कि मौजूदा राजनीतिक हालात और आगे की रणनीति को लेकर भी दोनों नेताओं के बीच बातचीत होने की संभावना है।

Related Posts

spot_img

मध्य प्रदेश