25 C
Indore
Monday, March 16, 2026
Homeमध्यप्रदेशइंदौरIndore News: इंदौर में 2600 कॉलोनियों की गाइडलाइन दरों में वृद्धि का...

Indore News: इंदौर में 2600 कॉलोनियों की गाइडलाइन दरों में वृद्धि का प्रस्ताव, 158 नई लोकेशन भी जोड़ी जाएंगी

Date:

Indore News: जिला मूल्यांकन समिति की बैठक आज कलेक्टर शिवम वर्मा की अध्यक्षता तथा विधायक महेन्द्र हार्डिया की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बैठक में नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. परीक्षित झाड़े, वरिष्ठ जिला पंजीयक अमरेश नायडू सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में इंदौर जिले में स्थित लगभग 2600 कॉलोनियों और लोकेशनों की गाइडलाइन दरों में वृद्धि का प्रस्ताव रखा गया। समिति के सदस्यों और अध्यक्ष द्वारा दिए गए निर्देशों के आधार पर कुछ क्षेत्रों में प्रस्तावित वृद्धि में संशोधन करते हुए कुछ और स्थानों पर दरों में बढ़ोतरी किए जाने पर भी सहमति बनी।

इसके साथ ही वर्ष 2026 के लिए 158 नई लोकेशन और कॉलोनियों को गाइडलाइन में शामिल करने का प्रस्ताव भी रखा गया है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि प्रस्तावित गाइडलाइन दरों को आमजन से सुझाव प्राप्त करने के लिए सात दिनों तक सार्वजनिक किया जाएगा। इस अवधि में प्राप्त सुझावों और आपत्तियों पर विचार करते हुए पुनः जिला मूल्यांकन समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। इसके बाद अंतिम प्रस्ताव को केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड को अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा।

जिला मूल्यांकन समिति की बैठक
जिला मूल्यांकन समिति की बैठक

बैठक में चर्चा के दौरान बताया गया कि वर्तमान में अधिकतम 185 प्रतिशत तक वृद्धि का प्रस्ताव रखा गया था। हालांकि बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुसार कुछ स्थानों पर इसे और संशोधित किया जाएगा।

संपदा पोर्टल से प्राप्त पंजीयन आंकड़ों के अनुसार कई क्षेत्रों में संपत्तियों का पंजीयन गाइडलाइन दर से काफी अधिक मूल्य पर हुआ है। उदाहरण के तौर पर जहां गाइडलाइन दर 10 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर थी, वहां 50 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर तक पंजीयन दर्ज हुए, जो लगभग 500 प्रतिशत तक अधिक हैं। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर संबंधित लोकेशनों में दरों में वृद्धि प्रस्तावित की गई है।

प्रस्तावित दरों को सोमवार से आमजन के सुझावों के लिए सार्वजनिक किया जाएगा। प्राप्त सुझावों के आधार पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। जिला मूल्यांकन समिति में अनुमोदित दरों को आमजन के सुझाव हेतु 16 मार्च 2026 से 21 मार्च 2026 तक जिला पंजीयक एवं उप पंजीयक कार्यालय क्रमांक 1,2,3,4 में रखा जाएगा।

साथ ही आमजन चाहे तो गाइडलाइन पर सुझाव व्हाट्सएप नंबर 9893320632 एवं 9770426465 पर भी दे सकते हैं। इसके अतिरिक्त विभाग की ईमेल आईडी sdrindore2021@gmail.com पर भी भेज सकते हैं।

Related Posts

spot_img

मध्य प्रदेश