34.1 C
Indore
Sunday, March 15, 2026
Homeमध्यप्रदेशइंदौरCM मोहन यादव के निर्देशन में स्वच्छता के साथ राजस्व जमा में...

CM मोहन यादव के निर्देशन में स्वच्छता के साथ राजस्व जमा में भी इंदौर अव्वल, लोक अदालत में रिकॉर्ड 103 करोड़ से अधिक का राजस्व जमा

Date:

माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के निर्देशन में नगर निगम इंदौर द्वारा हर क्षेत्र में लगातार कार्य किया जा रहा है, उसी क्रम में स्वच्छता के साथ साथ राजस्व जमा में भी इंदौर अव्वल रहा। विगत दिवस आयोजित लोक अदालत में निगम इंदौर ने एक दिन में सबसे अधिक राजस्व जमा करने का रेकॉर्ड बनाया।

इंदौर नगर निगम ने नेशनल लोक अदालत के दौरान एक दिन में सर्वाधिक राजस्व वसूली का रिकॉर्ड बनाया है। निगम द्वारा आयोजित इस विशेष अभियान में 103 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व जमा किया गया, जो प्रदेश की सभी नगरीय निकायों में सबसे अधिक है।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव, आयुक्त क्षितिज सिंघल और राजस्व प्रभारी निरंजन सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में नगर निगम द्वारा शहर में विकास कार्यों के साथ-साथ राजस्व संग्रहण को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

उसी क्रम में आयोजित नेशनल लोक अदालत के अंतर्गत शासन द्वारा दी जा रही छूट का लाभ लेते हुए इंदौर नगर निगम द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 103 करोड़ रुपये से अधिक की राजस्व वसूली की गई है। निगम इंदौर में एक दिन में सबसे अधिक राजस्व जमा होने का रेकॉर्ड कायम हुआ है।इस उपलब्धि के साथ ही इंदौर नगर निगम प्रदेश की समस्त नगरीय निकायों में प्रथम स्थान पर रहा।

संपत्तिकर और जलकर से बड़ी वसूली

नेशनल लोक अदालत के अंतर्गत आयोजित अभियान में बड़ी संख्या में करदाताओं ने शासन की छूट योजना का लाभ उठाया।

जानकारी के अनुसार 16,759 करदाताओं ने संपत्तिकर के सरचार्ज में छूट का लाभ लेते हुए लगभग 99.28 करोड़ रुपये जमा किए। वहीं 5,276 जलकर उपभोक्ताओं ने सरचार्ज में छूट के साथ करीब 3.83 करोड़ रुपये जलकर के रूप में जमा कराए। इस प्रकार कुल मिलाकर 103 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व नगर निगम को प्राप्त हुआ।

प्रदेश में इंदौर रहा अव्वल

इस उपलब्धि के साथ इंदौर नगर निगम ने प्रदेश की सभी नगर निगमों में पहला स्थान हासिल किया है। नगर निगम के अनुसार एक ही दिन में इतनी बड़ी राशि का राजस्व जमा होना निगम के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

करदाताओं के लिए विशेष व्यवस्थाएँ

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि निगम द्वारा करदाताओं को शासन की छूट योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही शहर के सभी जोनल कार्यालयों में विशेष व्यवस्थाएँ की गईं ताकि अधिक से अधिक नागरिक अपने बकाया कर का भुगतान कर सकें।

उन्होंने कहा कि शहर के विकास कार्यों में नागरिकों की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है और समय पर कर जमा करने से विकास कार्यों को गति मिलती है।

निगम टीम की भूमिका

आयुक्त क्षितिज सिंघल ने बताया कि नेशनल लोक अदालत के अवसर पर नगर निगम की राजस्व टीम ने योजनाबद्ध तरीके से काम किया। निगम के सभी जोनल कार्यालयों में कैश काउंटरों पर करदाताओं को सहयोग प्रदान किया गया और भुगतान प्रक्रिया को सरल व सुगम बनाया गया।

उन्होंने कहा कि इस सफलता के पीछे जागरूक नागरिकों के साथ-साथ निगम की समर्पित राजस्व टीम, जोनल अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। नगर निगम प्रशासन का कहना है कि आगे भी राजस्व वसूली को मजबूत करते हुए शहर के विकास कार्यों को निरंतर गति देने के प्रयास जारी रहेंगे।

Related Posts

spot_img

मध्य प्रदेश