31.1 C
Indore
Thursday, February 26, 2026
Homeबड़ी खबरभोपाल में कथित धर्म परिवर्तन और सेक्स रैकेट का खुलासा, दो बहनें...

भोपाल में कथित धर्म परिवर्तन और सेक्स रैकेट का खुलासा, दो बहनें गिरफ्तार

Date:

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कथित धर्म परिवर्तन और सेक्स रैकेट से जुड़े मामले ने सनसनी फैला दी है। पुलिस ने अमरीन और अफरीन नाम की दो बहनों को उनके सहयोगी चंदन यादव के साथ गिरफ्तार किया है। मामला तब सामने आया जब 21 और 32 वर्ष की दो महिलाओं ने बाग सेवेनिया थाने में शिकायत दर्ज कराई। दोनों शिकायतों में आरोपों की प्रकृति मिलती जुलती बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, दोनों बहनें पहले अब्बास नगर की एक झुग्गी में रहती थीं और हाल ही में सागर रॉयल विला जैसे पॉश इलाके में शिफ्ट हुई थीं। जांच एजेंसियों को संदेह है कि उनकी आर्थिक स्थिति में आया बदलाव अवैध गतिविधियों से जुड़ा हो सकता है। एफआईआर में आरोप है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की लड़कियों को घरेलू काम और बेहतर जीवन का लालच देकर जाल में फंसाया जाता था।

नशीला पदार्थ देकर किया जाता था शोषण

पीड़िताओं का कहना है कि उन्हें पार्टियों और पब में ले जाया जाता था जहां कथित तौर पर प्रभावशाली लोगों से मिलवाया जाता था। आरोप है कि कई मौकों पर उन्हें नशीला पदार्थ देकर यौन शोषण किया गया। छत्तीसगढ़ के मुंगेली की एक पीड़िता ने आरोप लगाया कि दिसंबर 2025 में उसे काम के बहाने अहमदाबाद ले जाया गया जहां यासिर नामक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

दूसरी पीड़िता भोपाल की रहने वाली है। उसने चंदन यादव पर दुष्कर्म और धमकी देने का आरोप लगाया है। एफआईआर में जबरन धर्म परिवर्तन का भी जिक्र किया गया है। आरोप यह है कि एक पीड़िता पर इस्लाम स्वीकार करने और बुर्का पहनने का दबाव बनाया गया। पुलिस ने इस पहलू को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

आरोपियों का मोबाइल जब्त, पड़ताल शुरू

अतिरिक्त डीसीपी गौतम सोलंकी के अनुसार आरोपियों के मोबाइल जब्त कर लिए गए हैं और डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस वित्तीय लेनदेन और यात्रा विवरण की भी पड़ताल कर रही है। शुरुआती जांच में यह भी देखा जा रहा है कि मामला किसी बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़ा है या नहीं। फिलहाल पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Posts

spot_img

मध्य प्रदेश