21.1 C
Indore
Thursday, January 15, 2026
Homeराजनीति‘मुंबई आऊंगा, पैर काटकर दिखाओ’—राज ठाकरे की बयान पर के. अन्नामलाई का...

‘मुंबई आऊंगा, पैर काटकर दिखाओ’—राज ठाकरे की बयान पर के. अन्नामलाई का पलटवार

Date:

तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उपाध्यक्ष के. अन्नामलाई और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। राज ठाकरे की ‘रसमलाई’ वाली टिप्पणी पर पलटवार करते हुए अन्नामलाई ने कहा, “मैं मुंबई आऊंगा, आप में हिम्मत है तो मेरे पैर काटकर दिखाना।”

अन्नामलाई ने आरोप लगाया कि राज ठाकरे की टिप्पणी तमिल समुदाय का अपमान है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें धमकी देने का किसी को अधिकार नहीं है और वे किसान का बेटा होने पर गर्व महसूस करते हैं।

फडणवीस ने की सुलह की कोशिश

विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुंबई वास्तव में एक अंतरराष्ट्रीय शहर है। अपने नाराज़ सहयोगियों को शांत करने की कोशिश करते हुए उन्होंने कहा, “राज ठाकरे को गंभीरता से न लें।”

यह विवाद तब शुरू हुआ जब अन्नामलाई ने मुंबई में होने वाले अहम नागरिक चुनावों से पहले कहा कि मुंबई केवल महाराष्ट्र की राजधानी नहीं, बल्कि देश की आर्थिक राजधानी और एक अंतरराष्ट्रीय शहर है, जिसे सही लोगों द्वारा चलाया जाना चाहिए।

इसके जवाब में राज ठाकरे ने 1960–70 के दशक के पुराने नारे का जिक्र करते हुए कहा था— “एक रसमलाई तमिलनाडु से आई… तुम्हारा इस जगह से क्या लेना-देना है? हटाओ लुंगी, बजाओ पुंगी।” इस बयान को लेकर तमिल समुदाय के अपमान का आरोप लगाया गया।

‘मुंबई को ट्रिपल-इंजन सरकार चाहिए’

अन्नामलाई ने कहा, “मुंबई को ट्रिपल-इंजन सरकार की जरूरत है—नगर निगम में BJP का मेयर, राज्य में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।”

उन्होंने मुंबई को वैश्विक महानगर बताते हुए कहा कि इसका बजट 40,000 करोड़ रुपये से अधिक है, जबकि बेंगलुरु का 19,000 करोड़ और चेन्नई का 8,000 करोड़ रुपये है। उनके मुताबिक, इतने बड़े बजट के प्रबंधन के लिए सक्षम प्रशासन जरूरी है।

चुनावी माहौल में बयानबाज़ी

अन्नामलाई के बयानों पर विपक्षी दलों की कड़ी प्रतिक्रियाएं आईं, जिनमें MNS प्रमुख राज ठाकरे भी शामिल रहे। बयानबाज़ी ऐसे समय पर तेज हुई है जब महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनाव नजदीक हैं।

राज्य की 29 नगर निगम जिनमें बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC), पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम शामिल हैं। इसके लिए 15 जनवरी को मतदान होगा। 16 जनवरी को मतगणना की जाएगी।

Related Posts

spot_img
MP Cabinet Decisions

MP Cabinet Decisions: सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में अहम फैसले,...

0
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को राज्य मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कृषि, शिक्षा,...

मध्य प्रदेश