इंदौर। इंदौर नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा अपनी सख्त कार्यशैली और ईमानदार छवि के लिए जाने जाते है, जहां एक ओर आम जनता की भलाई और शहर हित में काम करना उनकी पहचान बन गई है। वहीं लापरवाही और भ्रष्टाचार पर उन्होंने जीरो टॉलरेंस का रूख अपना रखा है। हाल ही में लिए दो बड़े फैसले इसका उदाहरण बन गए।नगरीय प्रशासन विभाग ने 10 दिन में दो बार तबादला सूची जारी की। इनमें इंदौर से 26 उपयंत्री और कर्मचारियों को अन्य शहरों में भेजा गया। थोकबंद तबादले के बाद इन सभी को रिलीव किया गया। पहली सूची 7 जून को जारी हुई थी जिसमें तीन उपयंत्री प्रभावित हुए थे। इसके बाद अगली सूची 17 जून को जारी हुई। तीनों उपयंत्रियों के तबादले के बावजूद रिलीव नहीं होने को लेकर निगम में चर्चाएं चल रही थीं, इसी बीच अचानक निगमायुक्त शिवम वर्मा ने सभी 26 कर्मचारी-अधिकारियों को रिलीव कर दिया। कोर्ट से स्टे मिल चुका था, बावजूद सभी के रिलीविंग ऑर्डर निकाल दिए गए। अफसरों का कहना है उन्हें किसी का स्टे ऑर्डर नहीं मिला। इन तबादला सूची में सबसे ज्यादा इंदौर प्रभावित हुआ। निगमायुक्त का कहना है 17 जून तक तबादला आदेश जारी होने थे। यह अंतिम तारीख थीं। अगले ही दिन स्पष्ट आदेश जारी करते हु संबंधित अधिकारियों- कर्मचारियों को कार्य मुक्त दिया गया है।वहीं दूसरा मामला सहायक उद्यान अधिकारी चेतन पाटिल का है। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपों पर आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने पाटिल के छापा मारा। कार्रवाई के बाद इसकी पुष्टि भी हो गई। निगमायुक्त शिवम वर्मा ने आदेश जारी करते हुए चेतन पाटिल की सेवाएं समाप्त कर दी। बर्खास्तगी के आदेश में लिखा है कि पाटिल ने सरकारी पद का दुरुपयोग कर बेहिसाब कमाई की और विभाग की छवि को धूमिल किया है। पाटिल द्वारा किया गया कृत्य भ्रष्टाचार और कदाचरण की श्रेणी में आता है।जनसुनवाई में रखते है आम जनता का पूरा ध्याननिगमायुक्त शिवम वर्मा स्वच्छता अभियान से लेकर शहर हित में चल रहे पूरे कामों पर कड़ी निगरानी रखते हैं। वहीं प्रति सप्ताह मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में वर्मा का अलग ही मानवीय रूप देखने को मिलता है। जहां बुजुर्ग नागरिकों से मिलने निगमायुक्त खुद बाहर आ जाते हैं, वहीं उनकी परेशानी दूर करने खुद उन्हें लेकर भी जाते हैं। सुनवाई में आने वाली जनता परेशान न हो इसके लिए उचित बैठक व्यवस्था का भी ध्यान रखते हैं। इस कार्यशैली से जहां निगमायुक्त शहर के विकास में तेजी ला रहे हैं वही आमजनता की भी पसंद बनते जा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here